छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।
राम राम सियाराम,
राम राम सियाराम।
पाँव मे घुंगूरू बाँध के नाचे ,
राम जी का नाम इन्हे प्यारा लागे,
राम जी ने देखो इन्हे खूब पहचाना,
छम-छम नाचे देखों वीर हनुमाना,
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।
राम राम सियाराम,
राम राम सियाराम।
जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्री राम का,
लगता है पहरा वहीं वीर हनुमान का,
राम जी के चरणों में इनका ठिकाना,
छम छम नाचे देखों वीर हनुमाना,
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।
राम राम सियाराम,
राम राम सियाराम।
नाच नाच श्री राम को रिझावे,
बनवारी रात दिन नाचता ही जाए,
भक्तो मे भक्त बड़ा दुनिया ने माना,
छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना,
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।
राम राम सियाराम,
राम राम सियाराम।
इसी तरह के हजारों भजनों को,
सीधे अपने मोबाइल में देखने के लिए,
भजन डायरी एप्प डाउनलोड करे।
यह भी पढ़ें:
तेरी करुणा से सबकी भजन लिरिक्स
श्री बजरंग बाण हिन्दी पाठ लिरिक्स
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना लिरिक्स - Download Now!

No comments
Do not enter any spam link in the comment box